'सालासार विहार' परियोजना प्रवर्तक पर 25 लाख का जुर्माना

'सालासार विहार' परियोजना प्रवर्तक पर 25 लाख का जुर्माना

भोपाल [ महा मीडिया] छत्तीसगढ़ में रियल एस्टेट क्षेत्र में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और भूखंड एवं आवास खरीदारों के हितों की सुरक्षा के लिए छत्तीसगढ़ भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण द्वारा नियमों का उल्लंघन करने वाले प्रमोटरों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में प्राधिकरण ने रायपुर जिले के आरंग स्थित 'सालासार विहार' परियोजना में बिना रेरा पंजीयन के भूखंडों की बिक्री करने के मामले में प्रमोटर राजीव सोनी पर 25 लाख रुपये की शास्ति अधिरोपित की है।

सम्बंधित ख़बरें