काशी में वायुसेना का भव्य एयर शो

काशी में वायुसेना का भव्य एयर शो

भोपाल [ महा मीडिया] भारतीय वायुसेना ने अपनी 94वीं वर्षगांठ के अवसर पर वाराणसी (काशी) में 'विंग्स ओवर गंगा' नामक भव्य एयर शो का आयोजन किया है। भारतीय वायुसेना के एयर शो 'विंग्स ओवर गंगा' का आगाज रिहर्सल के साथ 21 अक्टूबर से हो चुका है। तीन दिनों के एयर शो के दौरान नमो घाट (अस्सी घाट और गंगा नदी के ऊपर तक फ्लाईपास्ट) प्रतिदिन दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे के बीच देखा जा सकेगा। इसमें राफेल, सुखोई, तेजस (अस्सी कॉलसाइन के साथ), जगुआर और सूर्यकिरण एरोबेटिक टीम करतब दिखाएगी। साथ ही लोग सी-17 ग्लोबमास्टर विमान का सूर्यकिरण हॉक विमानों के साथ फ्लाईपास्ट और हेलीकॉप्टर से क्रूज़ पर जवानों का उतरना देख सकेंगे।

सम्बंधित ख़बरें