शेयर बाजार 460 अंकों की गिरावट पर बंद
मुंबई [महामीडिया]
शेयर बाजार लगातार तीसरे सत्र में गिरावट के साथ बंद हुआ जहाँ सेंसेक्स 460.30 अंक की गिरावट के साथ 73,249.39 पर और निफ्टी 123.70 अंक की गिरावट के साथ 22,687.65 पर बंद हुआ। सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से पावरग्रिड, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड, मारुति सुजुकी इंडिया, टाटा स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक, एशियन पेंट्स, अडानी पोर्ट्स, एनटीपीसी, ट्रेंट, बजाज फिनसर्व, इंडिगो और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर सबसे अधिक नुकसान में रहे।