कटनी सड़क हादसे में तीन सगे भाइयों की मौत
कटनी [ महा मीडिया] कटनी जिले में बुधवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार तीनों भाई दशहरे का मेला देखने के लिए जा रहे थे। यह हादसा कटनी के अंतर्गत ग्राम पड़रिया के पास नेशनल हाईवे और बहरी रोड पर हुआ। तीनों युवक आपस में सगे भाई थे जिनकी पहचान छोटेलाल कोल, अमित लाल कोल और सुमित कोल (निवासी - सिजेहरा गांव) के रूप में हुई है।