मंडीदीप में विवेक शर्मा हत्याकांड के चार आरोपी गिरफ्तार

मंडीदीप में विवेक शर्मा हत्याकांड के चार आरोपी गिरफ्तार

मंडीदीप [महामीडिया]  रायसेन की मंडीदीप पुलिस ने विवेक शर्मा हत्याकांड में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस शाम तक खुलासा कर सकती है। हिस्ट्री शीटर विवेक शर्मा हरियाणा के पानीपत का रहने वाला था। सीहोर जिले के शाहगंज के बहोटा घाट के जंगल में उसकी लाश मिली थी। उसके सिर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं।बुधनी में शव का पोस्टमार्टम चल रहा है। नर्मदापुरम में रहकर विवेक शर्मा कपड़े की दुकान चला रहा था। पोस्टमार्टम के बाद शव को हरियाणा भेजा जाएगा।

 

सम्बंधित ख़बरें