यात्रा बीमा के शीर्ष पर पहुंचा जर्मनी

यात्रा बीमा के शीर्ष पर पहुंचा जर्मनी

भोपाल [महामीडिया] भारतीय यात्रियों ने अंतरराष्ट्रीय यात्रा के दौरान जोखिम को लेकर अपनी सोच बदल ली है। अब यात्रा बीमा सिर्फ वीज़ा के लिए जरूरी दस्तावेज नहीं बल्कि हर यात्रा का अहम हिस्सा बन गया है। यात्रा बीमा की बिक्री में इस साल 15% की वृद्धि दर्ज की गई। जर्मनी सबसे ज्यादा यात्रा बीमा खरीदने वाले देशों में शीर्ष पर रहा इसका कारण शेंगेन वीज़ा नियम और लंबी यात्राएँ हैं। इसके बाद थाईलैंड का नंबर है जहां छुट्टियों पर जाने वाले यात्रियों की संख्या अधिक है। सुरक्षा के प्रति बढ़ती जागरूकता ने बीमा खरीदने की प्रवृत्ति को मजबूत किया। अफ्रीका, एशिया, जापान और यूरोप की यात्रा के लिए $2.5 लाख का कवर सामान्य हो गया हैं। अमेरिका और कनाडा जैसी महंगी वाली जगहों के लिए $5 लाख का बीमा लेना अब आम है। यह कदम किसी डर की वजह से नहीं बल्कि असली खर्चों को ध्यान में रखकर उठाया गया है।

सम्बंधित ख़बरें