नवीनतम
धमतरी सड़क हादसे में चार लोग मरे
कोरबा [महामीडिया] धमतरी के खपरी बायपास के पास ट्रक और कार के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई है। हादसे में बस्तर से लौट रहे कार सवार एक ड्राइवर सहित 4 लोगों की मौत हो गई है। खपरी बायपास पर जगदलपुर बटालियन से आ रही एक डिजायर कार की ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में मौके पर ही दो जवानों की मौत हो गई, जबकि दो घायलों ने अस्पताल पहुंचने के बाद दम तोड़ दिया। हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है जिसका उपचार जारी है। फिलहाल मृतकों के नाम की पुष्टि नहीं हो पाई है।