आज से बैंक खाते में चार नॉमिनी जोड़ने की प्रक्रिया प्रारंभ

आज से बैंक खाते में चार नॉमिनी जोड़ने की प्रक्रिया प्रारंभ

भोपाल [महामीडिया] अब आप अपने बैंक अकाउंट में एक की जगह चार नॉमिनी जोड़ पाएंगे। यह भी तय कर पाएंगे कि चार नॉमिनी में से किसे कितना हिस्सा मिलेगा। नए नियम 1 नवंबर 2025 से लागू हो गए हैं। इस बदलाव से बैंकिंग क्लेम और उत्तराधिकार की प्रोसेस आसान और पारदर्शी बनेगी। नॉमिनी को कभी भी बदला या रद्द किया जा सकेगा।नॉमिनी वह व्यक्ति होता है जिसे अकाउंट होल्डर नामित करता है ताकि उसकी मृत्यु पर खाते की राशि या संपत्ति को बिना लंबी कानूनी प्रक्रिया के उसके हवाले किया जा सके।

सम्बंधित ख़बरें