नवीनतम
सोना और चांदी की कीमतों में आज फिर वृद्धि
भोपाल [महामीडिया] आज एक किलो चांदी का दाम 900 रुपए चढ़कर 1,79,110 रुपए के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया। इससे पहले चांदी की कीमत 1,78,210 रुपए प्रति किलोग्राम थी। वहीं सोने के दाम में भी आज तेजी है। 10 ग्राम सोना 99 रुपए महंगा होकर 1,28,691 रुपए पर पहुंच गया है। इससे पहले सोना 1,28,592 रुपए का था।