नवीनतम
देव प्रबोधिनी एकादशी पर्व पर ब्रह्मचारी गिरीश जी की शुभकामनाएं
भोपाल [महामीडिया] आज पूरे देश में देव प्रबोधिनी एकादशी पर्व एवं तुलसी पूजन पर्व पूरी श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस पुनीत एवं पावन अवसर पर महर्षि महेश योगी संस्थान के प्रमुख ब्रह्मचारी गिरीश जी ने सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। गिरीश जी ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि "भगवान विष्णु एवं माता लक्ष्मी की आराधना का यह पर्व समस्त देशवासियों के जीवन में सुख शांति एवं समृद्धि का मार्ग प्रशस्त करें यही हम सबकी आकांक्षा है।"