मुंबई में भारी बारिश से जन जीवन प्रभावित

मुंबई में भारी बारिश से जन जीवन प्रभावित

मुंबई [महामीडिया]  मुंबई में रविवार रात से ही तेज बारिश जारी है । अंधेरी इलाके में सड़कों पर जलभराव हो गया है। इस वजह से लोगों को परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने  महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र में अगले कुछ घंटों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी देते हुए ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है। मुंबई और उससे सटे जिलों में रात से ही रुक-रुक कर भारी बारिश हो रही है। इससे उपनगर के निचले इलाकों में जलभराव देखने को मिला। मुंबई की लाइफलाइन लोकल ट्रेन सेवाएं भी देरी से चल रहीं है। मुंबई को पानी सप्लाई करने वाली झीलों का जल स्तर बारिश के बाद काफी बढ़ गया है। सात जलाशयों में कुल पानी का स्टॉक 81.86 प्रतिशत तक पहुंच गया है। यह लगभग 11,84,796 मिलियन लीटर है।

 

सम्बंधित ख़बरें