बाबा महाकाल की दूसरी शाही सवारी

बाबा महाकाल की दूसरी शाही सवारी

उज्जैन [ महा मीडिया] आज सावन माह का दूसरा सोमवार है । आज तड़के सुबह  2:30 बजे से लेकर दोपहर 12:00 बजे तक एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दर्शन कर लिए थे। अब से कुछ देर बाद बाबा महाकाल प्रजा का हाल जानने नगर भ्रमण पर निकलेंगे। बाबा महाकाल की सवारी को लेकर पुलिस-प्रशासन की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उज्जैन पुलिस लाइन ग्राउंड से जिलेभर से आए जवानों को ड्यूटी आवंटित की गई है। भगवान महाकालेश्वर की दूसरी सवारी आज चंद्रमौलेश्वर स्वरूप में नगर भ्रमण पर निकलेगी। बाबा महाकाल चांदी की पालकी में सवार होकर प्रजा का हाल जानने निकलेंगे। सबसे पहले  बाबा महाकालेश्वर का चन्द्रमौलेश्वर स्वरूप का विधिवत पूजन किया जाएगा। इसके बाद भगवान श्री चन्द्रमौलेश्वर चांदी की पालकी में विराजित होकर भ्रमण के लिए निकलेंगे।

श्रावण के दूसरे सोमवार पर उज्जैन में रात 2:30 बजे से लेकर दोपहर 12:00 बजे तक एक लाख श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन कर चुके हैं। भोजपुर के शिव मंदिर में 25 हजार से ज्यादा लोग पहुंचे हैं। छतरपुर के जटाशंकर धाम में 3 किलोमीटर तक जाम लगा है।

सम्बंधित ख़बरें