स्टेट बैंक की UPI सेवाएँ आज रात प्रभावित होंगी

स्टेट बैंक की UPI सेवाएँ आज रात प्रभावित होंगी

भोपाल [महामीडिया] स्टेट बैंक की UPI सेवाएँ आज रात बंद रहेगी। आज रात UPI यूजर्स को 12:15 बजे से 1:00 बजे तक के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। तकनीकी अनुरक्षण के कारण UPI सर्विस में करीब 45 मिनट तक रुकावट रहेगी। यह अस्थायी रुकावट निर्धारित सिस्टम अनुरक्षण के कारण होगी जिसका उद्देश्य बैंक की सेवाओं को और बेहतर बनाना है। अनुरक्षण के दौरान ग्राहक सामान्य UPI ट्रांजैक्शन नहीं कर पाएंगे।

सम्बंधित ख़बरें