सावन सोमवार पर महर्षि संस्थान में महा रुद्राभिषेक यज्ञ

सावन सोमवार पर महर्षि संस्थान में महा रुद्राभिषेक यज्ञ

भोपाल (महामीडिया ) राजधानी स्थित गुरुदेव ब्रह्मानंद सरस्वती आश्रम में आज द्वितीय श्रावण सोमवार के दिन ब्रह्मचारी गिरीश जी के मार्गदर्शन में महा रुद्राभिषेक यज्ञ हुआ। 

यह रुद्राभिषेक 121 वैदिक पंडितों ने वैदिक विधि विधान के साथ विश्व शांति की कामना एवं विश्व परिवार के कल्याण के लिए किया। इस अवसर पर भगवान भोलेनाथ एवं माता पार्वती की विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। श्री महा रुद्राभिषेक यज्ञ दोपहर 2:30 बजे प्रारंभ हुआ था जो कि सायं 5:30 बजे तक चला। श्री महा रुद्राभिषेक यज्ञ के पश्चात सभी उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया । इसका आयोजन महर्षि वेद विज्ञान विश्वविद्या पीठ एवं महर्षि शैक्षणिक संस्थान समूह द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया गया था। श्री महा रुद्राभिषेक यज्ञ का लाइव प्रसारण रामराज टीवी के वेबसाइट, यूट्यूब एवं फेसबुक चैनलों पर किया गया। श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार को महर्षि संस्थान में श्री महा रुद्राभिषेक यज्ञ का आयोजन निरंतर किया जा रहा है। यदि कोई श्रद्धालु किसी कारणवश स्वयं उपस्थित होकर इस आध्यात्मिक कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सकता तो ऑनलाइन माध्यम से जुड़कर भी आध्यात्मिक लाभ अर्जित कर सकता है।

सम्बंधित ख़बरें