महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश

महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश

मुंबई [महामीडिया] महाराष्ट्र के कई जिलों में आज मंगलवार को तेज बारिश जारी है। पिछले दो दिनों में बारिश से जुड़े हादसों में 6 लोगों की मौत हो गई। अगले 48 घंटे मुंबई, ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी और सिंधुदुर्ग जिले में रेड अलर्ट है। मुंबईकरों को राहत मिलती नहीं दिख रही है। लगातार तेज बारिश आज भी जारी है। सोमवार रात से ही मुंबई में बारिश हो रही है। मंगलवार सुबह से बारिश और भी तेज है।जिसकी वजह से मुंबई के कई इलाकों में पानी भर गया है। सड़कों पर कई किलोमीटर का लंबा जाम लगा है। रेलवे ट्रैक पर पानी भरने से मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेनों की रफ्तार भी खम गई है।मीठी नदी का जलस्तर 3.9 मीटर बढ़ने के कारण कुर्ला क्रांति नगर एरिया से 350 से ज्यादा लोगों को रेस्क्यू किया गया। शहर में आज भी स्कूल-कॉलेज, गवर्नमेंट और सेमी-गवर्नमेंट ऑफिस बंद हैं। 250 से ज्यादा फ्लाइट देरी से उड़ रही हैं। मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश हुई है। बीड, लातूर और नांदेड़ में बाढ़ की स्थिति गंभीर है। बचाव के लिए एनडीआरएफ और सेना तैनात हैं। नांदेड़ में पांच लोग लापता हैं। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने फसलों के नुकसान का पंचनामा करने का आदेश दिया है। राज्य में करीब चार लाख हेक्टेयर फसलें प्रभावित हुई हैं।

सम्बंधित ख़बरें