गाजा युद्ध में हमास ने हार मानी

गाजा युद्ध में हमास ने हार मानी

मुंबई [महामीडिया] गाजा में 22 महीने से चल रहे भीषण युद्ध को समाप्त करने की दिशा में कामयाबी मिलती दिख रही है। फिलिस्तीनी गुट हमास ने गाजा में युद्धविराम के नए प्रस्ताव को मान लिया है। मध्यस्थ देशों मिस्र और कतर की ओर से यह प्रस्ताव हमास के सामने पेश किया गया था। इस पर हमास ने कहा कि वह बातचीत के लिए तैयार है। हालांकि इजरायल की ओर से अभी तक इस पर कोई जवाब नहीं दिया है। इजरायल का सकारात्मक जवाब आया तो गाजा में युद्ध रुक जाएगा। फिलिस्तीनी सूत्र ने कहा कि मध्यस्थों की ओर से समझौते की घोषणा होने की उम्मीद है। इसके बाद वार्ता शुरू करने की तारीख तय की जाएगी।

सम्बंधित ख़बरें