नवीनतम
हिंदुस्तान कॉपर म.प्र.में कॉपर प्लांट लागाएगी
भोपाल [महामीडिया] हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड मध्य प्रदेश में 30 लाख टन प्रति वर्ष क्षमता वाले नए कॉपर कंसंट्रेट प्लांट के लिए करीब 470 करोड़ का निवेश करने की तैयारी में हैं। बोर्ड ऑफ़ डायरेक्टर्स ने मध्य प्रदेश स्थित मलांजखंड कॉपर प्रोजेक्ट में इस प्लांट की स्थापना के लिए टर्नकी कॉन्ट्रैक्ट आरडी इंजीनियरिंग लिमिटेड को देने को मंजूरी दे दी है। 469.55 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना के 27 महीनों की अवधि में पूरा होने की उम्मीद है। हिंदुस्तान कॉपर अपने प्रमुख मलांजखंड खदान में क्षमता विस्तार पर जोर दे रही है। यह देश के सबसे बड़े कॉपर भंडारों में से एक है। इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, रिन्यूएबल एनर्जी और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे सेक्टर में मेटल की बढ़ती मांग के बीच कंपनी यह विस्तार कर रही है।