महिला वनडे विश्व कप के दौरान दर्शक संख्या का ऐतिहासिक कीर्तिमान

महिला वनडे विश्व कप के दौरान दर्शक संख्या का ऐतिहासिक कीर्तिमान

भोपाल [महामीडिया] भारत में खेले गए महिला वनडे विश्व कप  2025 के फाइनल ने दर्शक संख्या के मामले में नया रिकॉर्ड बनाया है। इस मैच को जियोहॉटस्टार पर 18.5 करोड़ लोगों ने देखा। यह आंकड़ा 2024 के पुरुष टी-20 विश्व कप फाइनल के बराबर है। इसके अलावा 9.2 करोड़ लोगों ने यह मैच टीवी पर सैटेलाइट टेलिकास्ट से देखा। यह भी पुरुष टी-20 वर्ल्ड कप 2024 और पुरुष वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल की सैटेलाइट टेलिकास्ट  दर्शक संख्या के बराबर है। वहीं इस टूर्नामेंट की कुल डिजिटल पहुंच भारत में 44.6 करोड़ रही। यह महिला विश्व कप के इतिहास में अब तक की सबसे ज्यादा है। यह आंकड़ा पिछले तीन संस्करणों की कुल डिजिटल पहुंच से भी ज्यादा है।

सम्बंधित ख़बरें