बागेश्वर बाबा की सनातन एकता पदयात्रा आज हरियाणा पहुंची

बागेश्वर बाबा की सनातन एकता पदयात्रा आज हरियाणा पहुंची

फरीदाबाद [ महामीडिया ] बागेश्वर धाम प्रमुख धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन एकता पदयात्रा आज से हरियाणा पहुंच गई। 7 नवंबर को दिल्ली के छतरपुर स्थित श्री कात्यायनी मंदिर से शुरू हुई यात्रा ने जिरखोद मंदिर से होते हुए अरावली के मांगर कट से गुरुग्राम सड़क से फरीदाबाद पहुंची। हरियाणा में पदयात्रा में महिलाएं नाचीं और बोलीं भारत को हिंदू राष्ट्र बनाना चाहिये। आज की  पदयात्रा में  क्रिकेटर धवन शामिल हुए।यह पदयात्रा आज शनिवार को हरियाणा के फरीदाबाद पहुंची और इसके बाद वृंदावन पहुंचेगी। यात्रा में शामिल बाबा के भक्तों का जोश भी लगातार बढ़ता जा रहा है। यात्रा के दौरान भक्ति का संगम देखने को मिल रहा है। यहां उनका स्वागत केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किया। इसके बाद यात्रा बल्लभगढ़,पलवल होते हुए वृंदावन पहुंचेगी जहां इस यात्रा का समापन होगा। सनातन एकता हिंदू पदयात्रा में शनिवार को क्रिकेटर शिखर धवन शामिल हुए। साधु-संतों के साथ बाबा बागेश्वर सड़क पर ही बैठ गए। क्रिकेटर क्रिकेट धवन ने बाबा से आशीर्वाद लिया ।

 

 

सम्बंधित ख़बरें