भोपाल में नवंबर की ठंड के दस साल का रिकॉर्ड टूटा

भोपाल में नवंबर की ठंड के दस साल का रिकॉर्ड टूटा

भोपाल [महामीडिया] भोपाल में पिछले 10 सालों में नवंबर के ठंड का रिकॉर्ड यह टूट गया है । यह रिकॉर्ड प्रदेश के कई शहरों में ठंड के साथ दर्ज किया गया है।  भोपाल में पारा 9.4 डिग्री रहा जो पिछले 10 सालों में नवंबर का सबसे कम तापमान है। आज शनिवार सुबह प्रदेश के उत्तरी हिस्से ग्वालियर-चंबल संभाग में मध्यम कोहरा देखने को मिला। वहीं भोपाल में धुंध है। बाकी शहरों में भी धुंध का असर है यहां दिन भी ठंडे है। शुक्रवार की रात कल्याणपुर में पारा 7.1 डिग्री रहा जबकि पचमढ़ी में 7.2 डिग्री दर्ज किया गया। मंडला में 8.1 डिग्री, शिवपुरी , उमरिया और राजगढ़ में 9 डिग्री  मलाजखंड में 9.7 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में तापमान में 2 डिग्री और गिरावट की आशंका जताई है।

सम्बंधित ख़बरें