म प्र.के 24 और राजस्थान के 20 जिलों के स्कूलों में अवकाश

म प्र.के 24 और राजस्थान के 20 जिलों के स्कूलों में अवकाश

भोपाल [महामीडिया] देशभर में सर्दी लगातार बढ़ रही है। पहाड़ी राज्यों से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण मैदानी राज्यों में घना कोहरा और शीतलहर का प्रभाव है। सर्दी के कारण मध्य प्रदेश के 24, राजस्थान के 20 जिलों के स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।मध्य प्रदेश के ज्यादातर शहरों में न्यूनतम तापमान 10° से नीचे है। सोमवार को छतरपुर का नौगांव सबसे ठंडा रहा। यहां पारा 1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। राजस्थान के 7 शहरों में रात का तापमान 5 डिग्री से नीचे आ गया। हिल स्टेशन माउंट आबू (सिरोही) में लगातार तीसरे दिन तापमान शून्य पर दर्ज हुआ।

सम्बंधित ख़बरें