पाकिस्तान में बाढ़ से सैकड़ों लोगों की मौत

पाकिस्तान में बाढ़ से सैकड़ों लोगों की मौत

पेशावर [ महामीडिया] पाकिस्तान के कई हिस्सों में इस समय बाढ़ का कहर देखने को मिल रहा है। पड़ोसी देश में जून के अंत से लेकर अभी तक बाढ़ के कारण 299 लोगों की जान गई है। इसके अलावा 700 से अधिक लोग घायल हुए हैं। 26 जून से शुरू हुई बाढ़ ने पूरे देश में तबाही का मंजर छोड़ दिया है।  पाकिस्तान के कई हिस्से इस समय बाढ़ की त्रासदी झेल रहे हैं। भीषण मौसम ने 1,676 घरों को भी नुकसान पहुंचाया है। इसमें 562 पूरी तरह से नष्ट हो गए और 1,114 आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। बाढ़ के कारण 400 से अधिक पशुओं की भी जान गई है।मरने वालों में 102 पुरुष, 57 महिलाएं और 140 बच्चे शामिल हैं जबकि घायलों में 239 बच्चे, 204 महिलाएं और 272 पुरुष शामिल हैं।

सम्बंधित ख़बरें