महर्षि संस्थान में चौथे श्रावण सोमवार पर भी हुआ महारुद्राभिषेक यज्ञ

महर्षि संस्थान में चौथे श्रावण सोमवार पर भी हुआ महारुद्राभिषेक यज्ञ

भोपाल [महामीडिया] श्रावण माह के चतुर्थ एवं अंतिम सोमवार को आज राजधानी के छान स्थित गुरुदेव ब्रम्हानंद सरस्वती आश्रम में आज महर्षि महेश योगी संस्थान के प्रमुख वेद विद्या मार्तंड ब्रह्मचारी गिरीश जी के मार्गदर्शन में भगवान शंकर की पूजा अर्चना के साथ महारुद्राभिषेक यज्ञ सम्पन्न हुआ । तीन घंटे से अधिक समय तक चले इस धार्मिक आयोजन में 121 वैदिक पंडितो के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शंकर का वैदिक विधि विधान के साथ महा रुद्राभिषेक किया गया।

इस अवसर पर ब्रह्मचारी गिरीश जी ने बताया कि "भगवान शिव शांत चेतना के अनंत साकार रूप हैं। प्रत्येक व्यक्ति यदि इस चेतना  में एकीकृत होकर कार्य करे तो पृथ्वी पर स्वर्ग की स्थापना में देर नहीं लगेगी। सभी ओर सुख एवं शांति की स्थापना हो सकेगी और सभी लोग सदैव आनंद से रहेंगे।"

उल्लेखनीय है कि 11 पंडितों के साथ रुद्राभिषेक होता है जबकि 11 का वर्ग अर्थात 121 वैदिक पंडितों के द्वारा किया गया यज्ञ महारुद्राभिषेक यज्ञ होता है । 
इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण रामराज टीवी के वेबसाइट, यूट्यूब एवं फेसबुक चैनलों पर भी निरंतर किया जा रहा है।  महर्षि उत्सव भवन के  महारुद्राभिषेक यज्ञ में बड़ी संख्या में  महर्षि  संस्थान के अधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय श्रद्धालु उपस्थित थे। महारुद्राभिषेक यज्ञ के पश्चात सभी उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया । महारुद्राभिषेक यज्ञ के दौरान सम्पूर्ण गुरुदेव ब्रम्हानंद सरस्वती आश्रम में मनमोहक एवं आध्यात्मिक वातावरण नजर आ रहा था।

श्री महा रुद्राभिषेक यज्ञ का आयोजन महर्षि वेद विज्ञान विश्व विद्यापीठ एवं महर्षि शैक्षणिक संस्थान समूह द्वारा संयुक्त रूप से पूरे श्रावण माह के प्रत्येक सोमवार को किया गया ।

सम्बंधित ख़बरें