
बोइंग डिफेंस के तीन हजार कर्मचारी हड़ताल पर
भोपाल [महामीडिया] बोइंग डिफेंस के करीब 3000 से अधिक कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। यही अमेरिकी कंपनी एफ-35 और अन्य कई मिलिट्री विमान बनाती है। यह कर्मचारी वेतन, वर्क शेड्यूल और पेंशन से जुड़े ऑफर को लेकर खुश नहीं थे। इसी बात का विरोध जताने के लिए कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। हालांकि कंपनी की ओर से दावा किया जा रहा है कि इससे कंपनी पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा। इस समय बोइंग कई प्रकार की परेशनियो का सामना कर रहा है। इसमें कंपनी के विमानों की सुरक्षा से जुड़े मुद्दे शामिल हैं। पिछले साल इस कंपनी के हजारों कर्मचारी हड़ताल पर चले गए थे। उन्होंने करीब 8 हफ्तों तक हड़ताल जारी रखी थी। इस कारण बोइंग को भारी आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा था।