नवीनतम
प्रयागराज में महर्षि लोक स्तंभ का लोकार्पण
प्रयागराज [ महामीडिया] प्रयागराज में महर्षि लोक स्तंभ का लोकार्पण
महर्षि महेश योगी संस्थान के प्रमुख वेद विद्या मार्तंड ब्रह्मचारी गिरीश जी ने ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती जी की दैवीय उपस्थिति में मध्यकाल के शुभ मुहूर्त पर महर्षि लोक निर्माण के संकल्प स्वरूप एक स्तंभ का लोकार्पण किया | इसका नाम “महर्षि लोक संकल्प स्तंभ” रखा गया है | महर्षि लोक संकल्प स्तंभ महर्षि आश्रम, संगम तट.प्रयागराज में स्थित है |
इस अवसर पर ब्रह्मचारी गिरीश जी ने बताया कि “महर्षि लोक में परम पूज्य महर्षि महेश योगी जी के धरती पर स्वर्ग लाने की परिकल्पनाओं के साथ-साथ वैदिक गुरु परंपरा और वैदिक संस्कृति का समावेश होगा | जो व्यक्ति इस महर्षि लोक का भ्रमण करेगा वह पूर्ण ज्ञान से परिचित होकर ही बाहर आवेगा | महर्षि लोक में अनेक संचार माध्यमों की सहायता से निर्मित वैदिक ज्ञान विज्ञान से सम्बंधित कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे | महर्षि संस्थान का यह संकल्प लगभग 2 वर्षों में पूर्ण करने की योजना है |”
इस अवसर पर महर्षि आश्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के साथ साथ महर्षि संस्थान के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे |