नवीनतम
भारत के औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर 6.7 प्रतिशत
भोपाल [महामीडिया] खनन और विनिर्माण क्षेत्रों के मजबूत प्रदर्शन से नवंबर महीने में देश के औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर 25 महीने में सबसे अधिक 6.7 प्रतिशत पर पहुंच गई। पिछले साल नवंबर में इसमें 5 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी और इस साल अक्टूबर में औद्योगिक उत्पादन की संशोधित वृद्धि दर 0.5 प्रतिशत रही।औद्योगिक उत्पादन सूचकांक का उच्च स्तर नवंबर 2023 में 11.9 प्रतिशत दर्ज किया गया था। औद्योगिक उत्पादन में 78 प्रतिशत हिस्सेदारी रखने वाले विनिर्माण क्षेत्र का उत्पादन नवंबर 2025 में 8 प्रतिशत बढ़ा जो एक साल पहले इसी महीने में 5.5 प्रतिशत था। खनन क्षेत्र का उत्पादन भी नवंबर में 5.4 प्रतिशत बढ़ा जबकि नवंबर 2024 में इस क्षेत्र का उत्पादन 1.9 प्रतिशत बढ़ा था। लेकिन बिजली क्षेत्र का प्रदर्शन पिछले महीने कमजोर रहा। नवंबर में बिजली उत्पादन में 1.5 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में इसमें 4.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।