ब्रह्मोस मिसाइल का नया वर्जन तैयार करेगा भारत

ब्रह्मोस मिसाइल का नया वर्जन तैयार करेगा भारत

मुंबई [महामीडिया]  भारत की सुपरसोनिक ब्रह्मोस क्रूज मिसाइल अब और भी शक्तिशाली होने जा रही है। ब्रह्मोस की रेंज, रफ्तार और मारक क्षमता को और अच्छा किया जा रहा है। अभी इसकी रेंज  लगभग300 किलोमीटर है लेकिन नए वर्जन में इसे 450 किलोमीटर से लेकर 800 किलोमीटर तक करने पर काम चल रहा है। ब्रह्मोस का हल्का वर्जन भी बनाया जा रहा है। अभी ज्यादा रेंज वाली ब्रह्मोस मिसाइल के ग्राउंड ट्रायल की तैयारी चल रही है। इस नए वर्जन के अगले तीन साल में पूरी तरह विकसित होने की संभावना है।  ब्रह्मोस के इस नए वर्जन का पहला परीक्षण 2027 के अंत तक किये जाने की संभावना है ।

सम्बंधित ख़बरें