नवीनतम
म.प्र. के अनेक जिलों में कड़ाके की ठंड
भोपाल [महामीडिया] म.प्र. में कड़ाके की ठंड के साथ कोहरे का असर लगातार बना हुआ है। प्रदेश के इकलौते हिल स्टेशन पचमढ़ी में शुक्रवार सुबह पत्तों पर ओस की बूंदें जम गईं। यहां रात का न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो प्रदेश में सबसे कम रहा। मंडला के माहिष्मती घाट में शुक्रवार सुबह करीब 7:15 पर न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। कल दिन का अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस था। प्रदेश के कई जिलों में घने कोहरे का कहर भी देखने को मिल रहा है। खासकर ग्वालियर, रीवा और सतना में विजिबिलिटी 50 से 200 मीटर तक पहुंच गई हैं, जो ‘जीरो विजन’ जैसी है।सतना, रीवा, मैहर, मऊगंज, सिंगरौली, शहडोल में भी सुबह घना कोहरा छा रहा है। कई जिलों में विजिबिलिटी यानी दृश्यता इतनी कम रही कि सड़क पर गाड़ी चलाना मुश्किल हो रहा है।