नवीनतम
कल इंदिरा एकादशी
भोपाल [ महामीडिया] इंदिरा एकादशी कल 10 सितंबर को है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा और व्रत करने के साथ ही जरूरतमंद लोगों को दान दिया जाता है। इस तिथि का महत्व इसलिए है क्योंकि ये पितृ पक्ष के दौरान आती है।श्राद्ध के दिनों में विष्णु पूजा करने से भी पितर तृप्त हो जाते हैं। पुराणों में कहा गया है कि जितना पुण्य कन्यादान और हजारों साल तपस्या से मिलता है उससे ज्यादा पुण्य सिर्फ इंदिरा एकादशी व्रत करने से मिल जाता है। इस एकादशी व्रत की पूजा विधि बाकी एकादशी व्रतों की तरह ही है, लेकिन सिर्फ अंतर ये है कि इस व्रत में भगवान शालग्राम की पूजा की जाती है।