कार्तिक पूर्णिमा कल

कार्तिक पूर्णिमा कल

भोपाल (महामीडिया)कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को कार्तिक पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। इस बार कार्तिक पूर्णिमा कल 27 नवंबर, सोमवार की है। कार्तिक पूर्णिमा के दिन चंद्रमा अपने पूरे आकार में होता है। पूर्णिमा के दिन दान, स्नान और सूर्यदेव को अर्घ्य देने का बेहद खास महत्व भी बताया गया है।इस दिन सत्यनारायण की पूजा का विशेष महत्व बताया गया है। इस दिन भगवान शिव ने राक्षस त्रिपुरासुर का संहार किया था, इसलिए इस तिथि को त्रिपुरा तिथि के नाम से भी जाना जाता है। कार्तिक पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 26 नवंबर को दोपहर 3 बजकर 53 मिनट पर होगी और समापन 27 नवंबर को दिन में 2 बजकर 45 मिनट पर होगा। उदयातिथि के अनुसार, इस बार कार्तिक पूर्णिमा 27 नवंबर को ही मनाई जाएगी।

सम्बंधित ख़बरें