विक्रमोत्सव पर रोशनी  से जगमग हुआ क्षिप्रा का घाट 

विक्रमोत्सव पर रोशनी  से जगमग हुआ क्षिप्रा का घाट 

उज्जैन [ महामीडिया] उज्जैन में विक्रमोत्सव पर शिप्रा नदी का तट रोशनी से नहाया। विक्रम संवत 2080 नववर्ष के मौके पर यह आयोजन किया गया। आतिशबाजी भी की गई। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी यहां पहुंचे। उन्होंने कहा कि महाकाल लोक का दूसरा चरण जुलाई में पूरा होगा। गुड़ी पड़वा के मौके पर उज्जैन नगर निगम की ओर से गौरव दिवस सम्मान दिया जाएगा। इसमें सवा लाख रुपए की राशि दी जाएगी। मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा कि सम्राट विक्रमादित्य ने जो संवत प्रारंभ किया उसे आज भी पूरा भारत मानता है। हमारा नववर्ष वर्ष प्रतिपदा गुड़ी पड़वा है। हम अपने नए साल को धूमधाम से मना पाएं इसके लिए हमने तय किया कि गुड़ी पड़वा के दिन अवकाश रहेगा।

सम्बंधित ख़बरें