उज्जैन में फिर लाखों लोगों ने बाबा महाकाल के दर्शन किये 

उज्जैन में फिर लाखों लोगों ने बाबा महाकाल के दर्शन किये 

भोपाल [ महामीडिया] आज सोमवार को भगवान शिव की पूजा-अर्चना के लिए लाखों श्रद्धालु देश के प्रमुख ज्योतिर्लिंग में पहुंचे। सोम-प्रदोष का संयोग बनने से उज्जैन के महाकालेश्वर और देवघर के बैद्यनाथधाम में अकेले 5 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन किए। काशी विश्वनाथ, उज्जैन महाकाल और देवघर में भगवान के जलाभिषेक के लिए 3 से 5 किलोमीटर तक की लंबी लाइन लगी हुई है। उज्जैन महाकाल में सावन के आखिरी सोमवार को सुबह से भक्तों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। अब तक डेढ़ लाख से ज्यादा लोग पूजा-अर्चना कर चुके हैं। रात से ही भक्तों की लंबी कतार लगी रही। शाम 4 बजे महाकाल की 8वीं सवारी निकाली जाएगी। भगवान महाकालेश्वर रजत पालकी में श्री चंद्रमौलेश्वर के रूप में विराजित होंगे। ओंकारेश्वर में भी भक्तों की लंबी कतार लगी हुई है।
 

सम्बंधित ख़बरें