मध्य प्रदेश में भाजपा स्पष्ट बहुमत की ओर

मध्य प्रदेश में भाजपा स्पष्ट बहुमत की ओर

भोपाल (महामीडिया) मध्य प्रदेश में भाजपा स्पष्ट बहुमत की ओर आगे बढ़ रही है। भाजपा ने मध्य प्रदेश में 166 सीटों पर बढ़त बनाते हुए प्रचंड बहुमत की ओर आगे बढ़ रही है। मध्य प्रदेश में कांग्रेस को केवल 63 सीटें मिलती नजर आ रही हैं। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधनी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीत गए हैं। रामेश्वर शर्मा एक लाख से अधिक वोटो की बढ़त बनाए हुए हैं। जबकि कैबिनेट के वरिष्ठ सदस्य नरोत्तम मिश्रा चुनाव हार गए हैं। कांग्रेस के कमलनाथ अपने विधानसभा क्षेत्र में लगातार आगे चल रहे हैं।

सम्बंधित ख़बरें