
दोनों सदन कल तक स्थगित
नई दिल्ली [महमीडिया] राज्यसभा में विपक्ष के नेताओं ने बिहार मुद्दे पर सदन में हंगामा किया। जिसके बाद सदन को शुक्रवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया। दोपहर 2 बजे लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने फिर हंगामा कर दिया। जिसके बाद सदन को शुक्रवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही आज सिर्फ 12 मिनट चल सकी। वहीं राज्यसभा की कार्यवाही सिर्फ 1:45 मिनट चल पाई। कांग्रेस सहित कई विपक्षी सांसद वेल में आकर पोस्टर लहराने लगे। स्पीकर ओम बिरला ने कहा तख्तियां लेकर आने पर सदन नहीं चलेगा। उन्होंने कांग्रेस सांसदों से कहा यह आपके संस्कार अच्छे नहीं हैं।