महर्षि संस्थान में श्री महा रुद्राभिषेक यज्ञ कल

महर्षि संस्थान में श्री महा रुद्राभिषेक यज्ञ कल

भोपाल (महामीडिया) महर्षि महेश योगी संस्थान में कल द्वितीय श्रावण सोमवार के दिन प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री महा रुद्राभिषेक यज्ञ का आयोजन होगा । महर्षि शैक्षणिक संस्थान समूह के अध्यक्ष वेद विद्या मार्तंड ब्रह्मचारी गिरीश जी की गरिमामय उपस्थिति एवं मार्गदर्शन में श्री महा रुद्राभिषेक यज्ञ होगा। महर्षि संस्थान के 121 वैदिक पंडित मिलकर वैदिक विधि-विधान के साथ श्री महा रुद्राभिषेक यज्ञ को संपन्न करवाएंगे। इस दौरान परमपिता शिव एवं माता पार्वती का वैदिक विधि विधान के साथ पूजा अर्चना भी संपन्न होगी। श्री महा रुद्राभिषेक यज्ञ का आयोजन संपूर्ण विश्व के कल्याण एवं पूरी दुनिया में स्थाई शांति की स्थापना के लिए किया जा रहा है। श्री महा रुद्राभिषेक यज्ञ दोपहर 2:30 बजे से प्रारंभ होकर सायं 5:30 बजे तक चलेगा। श्री महा रुद्राभिषेक यज्ञ का लाइव प्रसारण रामराज टीवी के वेबसाइट, यूट्यूब एवं फेसबुक चैनलों पर भी किया जाएगा। जो श्रद्धालु किसी कारणवश स्वयं उपस्थित होकर कार्यक्रम में सहभागिता नहीं कर सकते हैं वह ऑनलाइन माध्यम से जुड़कर भी आध्यात्मिक लाभ अर्जित कर सकते हैं। श्री महा रुद्राभिषेक यज्ञ का आयोजन राजधानी भोपाल के छान वार्ड स्थिति गुरुदेव स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती आश्रम के महर्षि उत्सव भवन में किया जाएगा। श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार को इस श्री महा रुद्राभिषेक यज्ञ का आयोजन निरंतर किया जा रहा है। इस महारुद्राभिषेक यज्ञ का आयोजन महर्षि वेद विज्ञान विश्व विद्यापीठ एवं महर्षि शैक्षणिक संस्थान समूह द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा है।

सम्बंधित ख़बरें