अब तक लाखों श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल, विश्वनाथ और बैद्यनाथ धाम के दर्शन किए

अब तक लाखों श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल, विश्वनाथ और बैद्यनाथ धाम के दर्शन किए

उज्जैन [ महामीडिया] उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में सुबह 7 बजे तक 35 हजार भक्त दर्शन किए थे। सुबह 11 बजे तक ये आंकड़ा 1 लाख पार हो चुका है। अभी भी भक्तों का आना जारी है। यहां शाम को बाबा महाकाल का शाही सवारी निकलेगी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर के बाहर भक्तों की 5 KM लंबी लाइन है। आज मंगला आरती में बाबा का विशेष श्रृंगार किया गया। बाबा को स्वर्ण मुकुट पहनाया गया। यहां भक्तों के लिए मंदिर प्रशासन ने रेड कारपेट बिछाया है। पुष्प वर्षा भी की जा रही है। बारिश और बाढ़ के बावजूद लोगों की भक्ति में कमी नहीं आई है। झारखंड के देवघर में बाबा बैद्यनाथ धाम के पठ सुबह 3 बजे खोले गए थे। तभी से यहां लगातार बाबा का अभिषेक जारी है। मंदिर परिसर में करीब 1 लाख से अधिक श्रद्धालु मौजूद हैं। यहां भक्तों की 5 KM लंबी लाइन लगी है।

सम्बंधित ख़बरें