नवीनतम
मंदसौर में न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री पर
भोपाल [महामीडिया] पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते मध्यप्रदेश में सर्दी और तेज हो गई है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है जो मंदसौर में दर्ज किया गया। यहां ओस की बूंदें जमती हुई नजर आईं। प्रदेश का सबसे कम न्यूनतम तापमान मंदसौर में दर्ज किया गया है जहां पारा गिरकर 2.9°C डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। अन्य प्रमुख जिलों की बात करें तो शाजापुर में 3.1°C, शहडोल में 3.2°C, राजगढ़ में 3.8°C और छतरपुर में तापमान 4.6°C डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। तापमान में आई इस भारी गिरावट के साथ ही प्रदेश में एक बार फिर प्रकोप तेज हो गया है। तापमान के आंकड़ों को देखें तो प्रदेश के 55 में से 45 से अधिक जिलों में पारा 10 डिग्री से नीचे बना हुआ है।