राजस्थान के पांच जिलों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री के नीचे
नवीनतम
राजस्थान के पांच जिलों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री के नीचे
2025-12-18
भोपाल [महामीडिया] राजस्थान के कई इलाकों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है।। इसके असर से शेखावाटी के साथ-साथ जयपुर, अजमेर, कोटा और उदयपुर संभाग में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार को नागौर में राज्य का सबसे कम न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा फतेहपुर में 3.8, लूणकरणसर में 4.3 और डूंगरपुर में 4.9 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। ठंडी हवाओं के चलते शेखावाटी क्षेत्र के सीकर, फतेहपुर, चूरू और पिलानी सहित नागौर व बीकानेर के आसपास के इलाकों में सुबह और शाम कड़ाके की ठंड महसूस की गई।