लोकसभा में आजीविका मिशन बिल को लेकर हंगामा  

लोकसभा में आजीविका मिशन बिल को लेकर हंगामा  

मुंबई [महा मीडिया] आजीविका मिशन (ग्रामीण) बिल  पर कृषि मंत्री शिवराज सिंह ने लोकसभा में जवाब दिया। इस दौरान विपक्ष बिल के विरोध में नारेबाजी करता रहा। विपक्षी सांसद वेल में पहुंच गए और कागज फेंके।केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हम किसी से भेदभाव नहीं करते बापू हमारी प्रेरणा और श्रद्धा हैं। पूरा देश हमारे लिए एक है। देश हमारे लिए केवल जमीन का टुकड़ा नहीं है। हमारे विचार संकीर्ण और संकुचित नहीं है।नए ग्रामीण रोजगार बिल  के खिलाफ विपक्ष ने गुरुवार को संसद परिसर में मार्च निकाला। इसमें विपक्ष के 50 से ज्यादा सांसदों ने हिस्सा लिया और बिल वापस लेने के नारे लगाए। गुरुवार को लोकसभा में बिल पर चर्चा के दौरान विपक्षी सदस्यों ने भारी हंगामा किया।इस दौरान महात्मा गांधी के नाम हटाने के आरोपों पर शिवराज सिंह चौहान ने विपक्ष पर पलटवार करते हुए कहा कि महात्मा गांधी हमारे दिलों में बसते है। गांधीजी और दीनदयाल जी का संकल्प सबसे नीचे के व्यक्ति के कल्याण का था। कांग्रेस ने जवाहर रोजगार योजना को बंद कर नई योजना शुरू की। इसका मतलब नेहरू का अपमान हो गया।

सम्बंधित ख़बरें