इजराइल और ईरान युद्ध में अब तक 1700 से अधिक लोग मरे

इजराइल और ईरान युद्ध में अब तक 1700 से अधिक लोग मरे

भोपाल [महा मीडिया] अमेरिका-इजराइल और ईरान युद्ध का आज दसवां दिन है। इस युद्ध में अब तक 1700 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं जबकि हजारों घायल हैं। लोग अपना घर छोड़कर सुरक्षित जगह पर शरण लेने को मजबूर हैं।ईरान और इजराइल लगातार एक दूसरे के सैन्य ठिकानों के साथ-साथ सिविलियन इलाकों को भी निशाना बना रहे हैं। इस वजह से आम लोगों को जान माल का भारी नुकसान हो रहा है। दूसरी तरफ इजराइल लेबनान में भी ईरान समर्थक ग्रुप हिजबुल्लाह के विरुद्ध हमले कर रहा है। युद्ध की तबाही और डर के बीच आम नागरिकों की जिंदगी प्रभावित हो रही है ईरान की राजधानी तेहरान में तेल भंडार ठिकानों पर इजराइली हमलों के बाद फैला तेल शहर की नालियों में पहुंच गया है। इससे सड़कों के किनारे आग की नदी जैसे हालात बन गए।लेबनान के बेरूत के होटल में बिलाल और उसका परिवार इजराइली हमले के बाद शरण लिए हुए है।इजराइल के हमले के बाद लेबनान की राजधानी बेरूत में लोगों के घर तबाह हो गए हैं, इमारतें टूटी हुई नजर आ रही हैं, हर तरफ मलबा ही मलबा दिख रहा है।लेबनान में इजराइल के हमले के बाद लोग सड़को पर रहने को मजबूर हैं।

 

सम्बंधित ख़बरें