नवीनतम
ई-कॉमर्स की बिक्री में चालीस प्रतिशत से अधिक की वृद्धि
भोपाल [महामीडिया] ई-कॉमर्स और गिफ्टिंग प्लेटफॉर्म पर बिक्री एक साल पहले की समान अवधि के मुकाबले 40 प्रतिशत तक बढ़ गई है। इस साल ग्राहक फूल, चॉकलेट, व्यक्तिगत सामान और अनुभव को बेहतर करने वाले गिफ्ट पर खूब खर्च कर रहे हैं। केक एवं पेस्ट्री में 7.7 गुना, नमकीन में 6.6 गुना, कुकीज एवं बिस्कुट में 6.5 गुना, चॉकलेट में 6 गुना और हाईलाइटर जैसे सौन्दर्य उत्पाद में 2.7 गुना की वृद्धि दर्ज की गई है। आंकड़ों के विश्लेषण से पता चलता है कि 1 से 10 फरवरी के बीच क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म, मार्केटप्लेस और ब्रांड वेबसाइटों पर 1.5 करोड़ से अधिक ऑर्डर प्रॉसेस किए गए। साल 2023 की समान अवधि के मुकाबले ई-कॉमर्स की मात्रात्मक बिक्री में लगभग 17 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। इस दौरान क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर ऑर्डर की मात्रा में 48 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।