म.प्र. में तेरह हज़ार से अधिक बालिकाओं को खोजा गया

म.प्र. में तेरह हज़ार से अधिक बालिकाओं को खोजा गया

भोपाल [महामीडिया] गुमशुदा बालिकाओं के लंबित मामलों की संख्या में कमी आई है।  इस साल पुलिस ने प्रदेश भर में अभियान चलाकर कुल 13774 बालिकाओं को भी खोज निकाला इनमें लगभग 2000 मामले पिछले सालों के हैं। इनमें से कई बालिकाओं की पुलिस ने एमपी के अलग अलग स्थानों के अलावा अन्य राज्यों से भी जाकर किया है। इस साल  बालिकाओं को खोजने और उनकी संख्या में कमी लाने के लिए कवायद शुरू की थी।
प्रदेश में 2022 तक गुम होने वाली बालिकाओं की संख्या 10 हजार से कम थी लेकिन 2023 के बाद से इनके आंकड़ों में लगातार इजाफा हुआ है। 2023 में 11250, 2024 में 11907 और 2025 में 12314 बालिकाओं के गुम होने की रिपोर्ट पुलिस थानों में दर्ज कराई गई। पिछले तीन सालों से लगातार गुम हो रही बालिकाओं की संख्या में इजाफे के बाद राज्य सरकार ने इन्हें खोज निकालने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश पुलिस को दिए थे। इसके बाद पुलिस ने इन खोई हुई बालिकाओं की सकुशल घर वापसी पर फोकस किया और 2025 में लंबित मामलों की संख्या घटकर केवल 2541 रह गई।

सम्बंधित ख़बरें