नवीनतम
बैंककर्मियों की आज देशव्यापी हड़ताल
भोपाल [महामीडिया] ट्रेड यूनियनों ने भारत–अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते केंद्र सरकार की आर्थिक नीतियों और नए श्रम कानूनों के विरोध में आज 12 फरवरी को भारत बंद का आह्वान किया है। बंद के समर्थन में कई बैंक यूनियनों के शामिल होने से देशभर में बैंकिंग सेवाओं पर असर पड़ने की आशंका है। मजदूर और कर्मचारी संगठनों ने भारत बंद का समर्थन करते हुए केंद्र सरकार की नीतियों पर गंभीर आपत्तियां जताई हैं। संगठनों का कहना है कि सरकार द्वारा लागू किए गए चार नए श्रम संहिता कानूनों ने पुराने 29 श्रम कानूनों की जगह ली है लेकिन इससे कर्मचारियों के अधिकार कमजोर हुए हैं। उनका आरोप है कि इन प्रावधानों से कंपनियों को कर्मचारियों की नियुक्ति और छंटनी में ज्यादा छूट मिल जाएगी, जिससे नौकरी की सुरक्षा पर असर पड़ेगा।