जीएसटी संग्रह में नौ प्रतिशत की वृद्धि

जीएसटी संग्रह में नौ प्रतिशत की वृद्धि

भोपाल [महामीडिया] नवंबर 2025 में देश की जीएसटी संग्रह  में पिछले साल के मुकाबले 8.9 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। कुल कलेक्शन 14 लाख 75 हजार 488 करोड़ रुपए तक पहुंच गया जबकि नवंबर 2024 में यह आंकड़ा 13 लाख 55 हजार 242 करोड़ रुपए था। बीते महीने कुल जीएसटी संग्रह 1 लाख 70 हजार 276 करोड़ रुपए रहा जो पिछले 12 महीनों में सबसे कम मासिक कलेक्शन है। अक्टूबर में यह आंकड़ा 1.96 लाख करोड़ रुपए के करीब था।अगर बात जीएसटी कंपेंसेशन सेस की करें तो यह पिछले साल के लगभग 13,000 करोड़ रुपए से घटकर 4,006 करोड़ रुपए हो गई यानी 69.06% की भारी गिरावट आई है।

सम्बंधित ख़बरें