नवीनतम
चार दक्षिण एशियाई देशों में बाढ़ और भूस्खलन से हजारों लोग मरे
भोपाल [महामीडिया] चार दक्षिण एशियाई देशों इंडोनेशिया, श्रीलंका, मलेशिया और थाईलैंड में आए भीषण बाढ़ और भूस्खलन में मरने वालों की संख्या 1,000 से अधिक हो गई है। कई देशों में राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है। इंडोनेशिया के अलावा श्रीलंका, थाईलैंड और मलेशिया में भी भारी बारिश और चक्रवातों ने कहर बरपाया है । श्रीलंका में कम से कम 212 लोगों की मौत हुई है, थाईलैंड में 176 और मलेशिया में दो मौतों की पुष्टि हुई है ।