पौष्टिक सुपरफूड खजूर 

पौष्टिक सुपरफूड खजूर 

भोपाल[महामीडिया] खजूर शरीर को भीतर से सुदृढ़ बनाता है। यह त्रिदोषनाशक, बलदायक, पाचक, ओजवर्धक और मानसिक शांति देने वाला फल है। एनीमिया, थकान, आँखों की समस्या, बालों की कमजोरी, हृदय रोग जैसे अनेक विकारों में खजूर विशेष लाभ देता है। वजन बढ़ाने, त्वचा निखारने और पाचन सुधारने में भी इसका प्रभाव तेज और स्वाभाविक है। आधुनिक पोषण विज्ञान भी खजूर को पौष्टिक सुपरफूड मानता है। खजूर जिसे खर्जूरी भी कहते हैं एक प्रकार का फल है। यह फल बहुत ही पोषणशाली और शक्तिशाली होता है। खजूर का पेड़ बहुत ऊंचा होता है, जैसे ताड़ का पेड़। तीन प्रकार के खजूर का उल्लेख होता है। खजूर के बारे में सबसे बड़ी गलतफहमी यह है कि इसकी तासीर गर्म होती है। ज्यादातर लोग सोचते हैं कि खजूर खाने से शरीर गर्म हो जाता है, जबकि असल में ऐसा नहीं है। आयुर्वेद के अनुसार खजूर की तासीर ठंडी होती है और पित्त विकारों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। खजूर फाइबर, आयरन, कैल्शियम, विटामिन और मैग्नीशियम से भरपूर होते हैं। खजूर में भरपूर मात्रा में विटामिन-सी, विटामिन-डी जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह एंटीऑक्सीडेंट का भी बढ़िया स्रोत हैं। इसके अलावा खजूर में पोटैशियम और फॉस्फोरस, मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।

  • कैलोरी: 277 kcal

  • फाइबर: 7g

  • शुगर: 66g

  • पोटेशियम: 656 mg

  • मैग्नीशियम: 54 mg

  • आयरन: 0.9 mg

  • विटामिन B6: 0.2 mg

सम्बंधित ख़बरें