भूजल के दोहन ने 26 विकासखंडों में जल संकट की गंभीर स्थिति

भूजल के दोहन ने 26 विकासखंडों में जल संकट की गंभीर स्थिति

भोपाल  [महा मीडिया] म. प्र. में भूजल के अंधाधुंध दोहन ने जल संकट की गंभीर स्थिति पैदा कर दी है। प्रदेश के 313 विकासखंडों में से 26 ब्लाक अतिदोहित श्रेणी में पहुंच चुके हैं जिनमें से 25 मालवा-निमाड़ क्षेत्र के हैं। इसके अलावा छह ब्लाक दोहित (क्रिटिकल) और 64 अर्धदोहित (सेमी क्रिटिकल) श्रेणी में हैं।चिंताजनक बात यह है कि पिछले लगभग 15 वर्षों से स्थिति में कोई खास सुधार नहीं हुआ है। यदि समय रहते भूजल संरक्षण के लिए ठोस और दीर्घकालिक प्रयास नहीं किए गए, तो आने वाले वर्षों में प्रदेश के कई हिस्सों में गंभीर जल संकट खड़ा हो सकता है।

 

सम्बंधित ख़बरें