भारत के नौ राज्यों में कुकिंग गैस की आपूर्ति प्रभावित

भारत के नौ राज्यों में कुकिंग गैस की आपूर्ति प्रभावित

भोपाल [महामीडिया] भारत में कुकिंग गैस की सप्लाई को लेकर बड़ा संकट खड़ा हो गया है। इसके चलते मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान, छत्तीसगढ़, हरियाणा, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में कॉमर्शियल गैस की सप्लाई पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। इससे इन राज्यों रेस्टोरेंट्स और होटलों के बंद होने की नौबत आ गई है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के कारण भारत आने वाले कुकिंग गैस शिपमेंट में देरी हो रही है जिससे घरेलू बाजार में गैस की किल्लत शुरू हो गई है। इससे पहले कल 9 मार्च को केंद्र सरकार ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर की रीफिल बुकिंग के नियमों में बदलाव किया था। अब उपभोक्ता एक सिलेंडर डिलीवर होने के बाद दूसरा सिलेंडर 21 दिन की जगह 25 दिन बाद ही बुक कर सकेंगे।

सम्बंधित ख़बरें