लोकसभा में विपक्ष का हंगामा
भोपाल [महामीडिया] संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण के दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू हो गई है। लोकसभा में विपक्षी सांसद नारेबाजी कर रहे हैं। विपक्ष ने ‘देश को बचाना है, मोदी को हटाना है, ‘मोदी सरकार सेम-सेम’, ’वोट चोर गद्दी छोड़' के नारे लगाए। चुनाव आयोग पर वोट की दलाली करने के आरोप लगाते हुए नारेबाजी की।आज लोकसभा में स्पीकर ओम बिड़ला के विरुद्ध विपक्ष के ‘नो कॉन्फिडेंस मोशन’ पर चर्चा संभव है। विपक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरुद्ध भी ‘नो कॉन्फिडेंस मोशन’ लाने की तैयारी है। इसका ड्राफ्ट तैयार हो चुका है। इसे अगले हफ्ते पेश किया जाएगा।