कोरोना टीकाकरण के साइड इफ़ेक्ट से प्रभावित लोगों को मुआवजा मिलेगा

कोरोना टीकाकरण के साइड इफ़ेक्ट से प्रभावित लोगों को मुआवजा मिलेगा

मुंबई [महा मीडिया] सुप्रीम कोर्ट में आज मंगलवार को कोरोना टीकाकरण के बाद के साइड इफेक्ट्स की जांच के लिए एक्सपर्ट पैनल के गठन से इनकार कर दिया।सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को निर्देश दिया कि वह उन लोगों के लिए नो-फॉल्ट मुआवजा नीति तैयार करे जिन्हें कोरोना टीकाकरण के बाद गंभीर प्रतिकूल घटनाओं का सामना करना पड़ा है। कोर्ट ने साइड इफेक्ट्स से जुड़े आंकड़े समय-समय पर सार्वजनिक करने को भी कहा है। जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच ने उस आज याचिका पर सुनवाई की जिसमें मांग है कि वैक्सीन के बाद हुए कथित दुष्प्रभावों के चलते मृतकों के परिवार को मुआवजा दिया जाए। आरोप है कि 2021 में कोविशील्ड की पहली खुराक लेने के बाद 2 महिलाओं की मौत हो गई थी।

सम्बंधित ख़बरें